फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अतिक्रमण और कूड़े ग्रीन बेल्ट का घोंट रहे दम

विज्ञापन
नोएडा सेक्टर 112 ग्रीन बेल्ट की टूटी रेलिंग।
विज्ञापन
सेक्टर-27, 122, 71, 72, 28, 29 और 37 समेत अन्य सेक्टर में बदहाल हुई ग्रीन बेल्ट
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर की सांस में ऑक्सीजन घोलने वाली ग्रीन बेल्ट का गला अराजक तत्व घोंटने में लगे हैं। कहीं ग्रीन बेल्ट क्षतिग्रस्त कर किसी ने अतिक्रमण कर रखा तो कहीं पर इतना कूड़ा जमा है कि दुर्गंध सता रही है।
सेक्टर-27 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कन्हैया लाल अवाना ने बताया कि ग्रीन बेल्ट में जहां हरियाली होनी चाहिए, वहां तेजी से कूड़ा जमा हो रहा है। सेक्टर-47 के डी ब्लॉक में ग्रीन बेल्ट कीबाउंड्री वॉल टूटने से स्थिति और खराब हो गई है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रवेश शर्मा ने बताया कि दीवार टूटने के बाद लोगों ने ग्रीन बेल्ट के एक हिस्से को निजी पार्क की तरह विकसित कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, सेक्टर-29 के वार्ड-6 में गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और इको पार्क के पास करीब 45 वर्ष पुरानी बाउंड्री वॉल जर्जर होकर काफी झुक गई है। आरडब्ल्यूए के अनुसार, दीवार कभी भी गिर सकती है।
सेक्टर-53 कंचनजंगा अपार्टमेंट के आरडबल्यूए अध्यक्ष राम लखन चौधरी ने बताया कि उनके अपार्टमेंट के पास से गुजरी ग्रीन बेल्ट के पास देर शाम लोग गाड़ी लगाकर शराब का सेवन कर हुड़दंग करते हैं। यहां तक कि उसी ग्रीन बेल्ट में कबाड़ का गोदाम बना लिया गया। तार जलाकर प्रदूषण भी फैलाते हैं।
कोट
आजकल वैसे भी आंधी-बारिश का समय है। कभी भी ऐसा समय आया तो जर्जर दीवार किसी पर गिर सकती है। - अनीता अरोड़ा, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि
हमारे सेक्टर से गुजरी ग्रीन बेल्ट में हरियाली कम हो रही है और कूड़ा बढ़ता जा रहा है, सफाई जरूरी है। - कन्हैया लाल अवाना, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-27ई
विज्ञापन

ग्रीन बेल्ट का ग्रीन कचरा जस का तस छोड़ दिया गया है। वहीं अब प्लास्टिक कचरा भी बढ़ रहा है। - सतनारायण गोयल, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-55
ग्रीन बेल्ट को तोड़कर उसके आर-पार लोग कूद-फांद कर निकल जाते हैं। घरों की छत के पीछे से कूड़ा फेंककर गंदा कर रहे हैं। शिव कुमार तिवारी, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-122

नोएडा सेक्टर 112 ग्रीन बेल्ट की टूटी रेलिंग।

नोएडा सेक्टर 112 ग्रीन बेल्ट की टूटी रेलिंग।

नोएडा सेक्टर 112 ग्रीन बेल्ट की टूटी रेलिंग।

नोएडा सेक्टर 112 ग्रीन बेल्ट की टूटी रेलिंग।

नोएडा सेक्टर 112 ग्रीन बेल्ट की टूटी रेलिंग।

नोएडा सेक्टर 112 ग्रीन बेल्ट की टूटी रेलिंग।

नोएडा सेक्टर 112 ग्रीन बेल्ट की टूटी रेलिंग।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें