फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे से मीनार गेट तक अतिक्रमणकारियों का कब्जा, लोग परेशान

विज्ञापन
बस अड्डा से मीनार गेट तक लगा अतिक्रमण। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
बस अड्डा से मीनार गेट तक अतिक्रमणकारियों का कब्जा, लोग परेशान
विज्ञापन

पलवल। शहर में अतिक्रमण की समस्या नासूर बनी हुई है। ऐसा कोई चौराहा या शहर का मुख्य मार्ग नहीं है, जहां अतिक्रमण न हो। इससे लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। जिला प्रशासन व नगर परिषद अधिकारी भी अतिक्रमणकारियों के सामने बौने नजर आ रहे हैं। लोग कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस है। अतिक्रमण का इतना बुरा हाल है कि दुकानदारों व रेहड़ी वालों ने अतिक्रमण कर सड़क की चौड़ाई भी 40-50 फुट से कम कर 15 फुट तक कर दी है। बस अड्डा से लेकर मीनार गेट तक अतिक्रमण के कारण लोगों का रोजाना झगड़ा होता है। रेहड़ी वालों ने न सिर्फ सड़कों के किनारे, बल्कि बीच में भी रेहड़ियों को खड़ा कर डिवाइडर की तरह बना रखा है। रेहड़ी संचालकों व तिपहिया चालकों को थोड़ा भी साइड में होने को कोई बोल दे तो उससे झगड़ा करने लगते हैं। नगर परिषद अधिकारी अतिक्रमण हटाने के दावे भी हर बार करते हैं, लेकिन समस्या दूर नहीं हो पाती है।
--------
बस अड्डा चौक व मीनार गेट चौक पर अतिक्रमण इतना ज्यादा है कि पैदल निकलना तक मुश्किल है। रेहड़ी वालों व तिपहिया चालकों की पूरी मनमानी चलती है। अतिक्रमण ने लोगों का निकलना मुश्किल कर दिया है। नगर परिषद अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

- कमल मंगला, निवासी पलवल
---------
अतिक्रमण की समस्या को लेकर शहर के लोग पिछले कई सालों से लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन अधिकारी अतिक्रमणकारियों से उगाही कर उन्हें कब्जा कराने में सहयोग करते हैं। अतिक्रमण से पैदल निकलना मुश्किल है। सड़क की चौड़ाई भी मात्र 15 फुट रह गई है।
- दीपक मित्तल, निवासी हुडा सेक्टर दो
-------
बस अड्डा चौक व मीनार गेट सबसे व्यस्ततम चौक है। यहां पर बाहर से भी लोग आते हैं। ऐसे में अतिक्रमण के कारण इस रोड पर चलने में भी परेशानी होती है। नगर परिषद अधिकारी व प्रशासन की अनदेखी से अतिक्रमणकारियों को बढ़ावा मिल रहा है। इस समस्या को दूर किया जाए।
विज्ञापन

- दीपक गोयल, निवासी न्यू कॉलोनी, पलवल
------
अतिक्रमण को लेकर कई बार अभियान चलाया गया है। एक बार फिर से अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमणकारियों को पहले नोटिस दिए जाएंगे तथा उसके बाद उनके चालान किए जाएंगे। उसके बाद भी न मानने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा तथा उनका सामान जब्त किया जाएगा।
- इंदू भारद्वाज, चेयरपर्सन नगर परिषद पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें