फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पूर्व मंत्री के चालक के हत्यारे को पकड़ने गई पुलिस के साथ मुठभेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
09पीएएलपी9- अस्पताल में भर्ती घायल हत्यारोपी पुष्पेंद्र।
विज्ञापन

09पीएएलपी10- पुलिस की गाड़ी में लगी गोली के निशान को देखते पुलिस कर्मी।
आरोपी ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी को गोली
होडल के चमेलीवन रोड पर हुई वारदात, घायल हत्यारोपी को अस्पताल में कराया भर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के चालक राजेंद्र की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पुष्पेंद्र के साथ होडल सीआईए की मुठभेड़ हो गई। आरोपी पुष्पेंद्र को गिरफ्तार करने पहुंची सीआईए टीम पर फायरिंग कर दी गई। पुलिस कर्मियों ने गाड़ी के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली हत्यारोपी के पैर में लगी। गोली लगने से घायल आरोपी को होडल के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया, जहां से डॉक्टरों ने आरोपी को फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। मुठभेड़ के दौरान कोई पुलिस कर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है। आरोपी द्वारा चलाई गई गोली गाड़ी में लगी, जिनके खोल बरामद किए गए हैं।
डीएसपी सज्जन कुमार ने बताया कि होडल सीआईए टीम प्रभारी अनिल कुमार को गुप्त सूचना मिली कि 26 मई को पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के गांव औरंगाबाद निवासी राजेंद्र की हत्या करने वाला उसका भतीजा पुष्पेंद्र चमेली वन रोड की तरफ घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक पुलिस को देख कर भागने लगा, पुलिस ने नाकाबंदी शुरू कर दी। नाकाबंदी के बाद आरोपी ने अपने आपको पुलिस से घिरता देखा तो खेतों के रास्ते पैदल-पैदल पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। आरोपी द्वारा चलाई गई गोली पुलिस की गाड़ी में लगी। इसी दौरान पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी और आरोपी घायल होकर वहीं गिर पड़ा। मौका पाते ही पुलिस टीम ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने जब उससे उनका नाम, पता पूछा तो उसने अपना नाम पुष्पेंद्र निवासी औरंगाबाद बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को घायल अवस्था में उपचार के लिए उपमंडल नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां आरोपी की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। डीएसपी सज्जन कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी इसके भाई रोहताश को 30 मई को बंचारी नेशनल हाईवे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस घटना के बाद से हत्या आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बदमाशी करने से रोका तो कर दी थी चाचा की हत्या
गांव औरंगाबाद में 26 मई को करीब सवा नौ बजे करण दलाल का ड्राइवर राजेंद्र गांव की मार्केट में पूर्व सरपंच गिर्राज की बैठक के पास खड़ा था। उसी समय आरोपी पुष्पेंद्र व रोहताश दोनों भाई राजेंद्र के पास आकर खड़े हो गए। पुष्पेंद्र ने अपने हाथ में लिए हुए अवैध हथियार से राजेंद्र के पेट में गोली मार दी। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। राजेंद्र को घायलावस्था में जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया। फरीदाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान राजेंद्र की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, राजेंद्र दोनों भतीजों को बदमाशी करने से रोकता था, जिसके चलते उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस की माने तो यदि आरोपी पुष्पेंद्र को गिरफ्तार नहीं किया गया जाता तो आरोपी गांव के पूर्व सरपंच हरदीप के साथ वारदात कर सकता था। आरोपी पुष्पेंद्र ने अपने भाई रोहताश के गिरफ्तार होने पर गांव के पूर्व सरपंच हरदीप को फोन कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा था कि उसके भाई को नहीं छुड़ाया तो जान से मार देगा। मुंडकटी पुलिस ने पूर्व सरपंच की शिकायत पर आरोपी पुष्पेंद्र के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें