फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री से चोरी के मामले में एक अन्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्ट्री से चोरी के मामले में एक अन्य गिरफ्तार
विज्ञापन

हथीन। वाहन चोर निरोधक दस्ते ने हथीन उपमंडल के गांव बहीन के निकट छापा मारकर फैक्ट्री में चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। दस्ता इंचार्ज इलियास खान ने बताया कि मुखबिर खास की सूचना पर लुहैना निवासी मनोज को गिरफ्तार किया है। उसके पास से छह हजार पांच सौ तीस रुपये नकद एवम एक सफेद हाथी भी बरामद किए गए हैं। खान ने बताया कि चार जनवरी की रात्रि को मित्रोल स्थित स्वर्ण इंफ्फर्टेल फैक्ट्री से कॉपर चोरी हो गया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ और जांच हुई। जांच के दौरान पता चला कि यह चोरी फैक्ट्री में ही काम करने वाले कर्मचारियों ने की है। इस मामले में सर्वप्रथम सतीश को पकड़ा गया था। जिससे सात हजार रुपये बरामद किए गए । पुलिस ने फैक्ट्री से कॉपर चोरी कर उसे टाटा मैजिक चार पहिया वाहन में लाद कर बेचा गया। अब उक्त वाहन को भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें