फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सेवा संकल्प अभियान में जनभागीदारी पर रहेगा जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न विभागों के सहयोग से जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त अखिल पिलानी ने मंगलवार को अधिकारियों व नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि 17 सितंबर को जिले के सभी बूथों, सरकारी परियोजनाओं और अमृत सरोवरों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत दीप जलाए जाएंगे। आमजन भी अपने घरों में दीया जलाकर अभियान से जुड़ सकेंगे। इसका जिला स्तरीय कार्यक्रम पुलिस लाइन में होगा।

शिक्षण संस्थानों में विकसित भारत विषय पर चित्रकला, भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों और सामुदायिक केंद्रों में नुक्कड़ नाटक होंगे। ‘आंगन मिलन सेवा’ में आंगनवाड़ी केंद्रों पर माताओं और बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य व महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प के तहत 7 अक्टूबर को सभी खंडों से यात्राएं निकलकर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में संपन्न होंगी। ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत रक्तदान, पौधारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच, डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा, योग और नशामुक्ति जैसी गतिविधियों से नागरिकों को जोड़ा जाएगा। सेवा सेतु अभियान के तहत विधानसभा स्तर पर विशेष सेवा शिविर लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिलाया जाएगा। उपायुक्त ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें