फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: युवा वकीलों के हितों पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावडू। जिला बार एसोसिएशन नूंह और सब-डिवीजनल बार एसोसिएशन तावडू के चुनावों को लेकर अधिवक्ताओं में सरगर्मी तेज हो गई है। अलग-अलग पदों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं और अपने-अपने स्तर पर प्रचार में जुटे हैं। इसी कड़ी में जिला बार एसोसिएशन नूंह के महासचिव पद के उम्मीदवार अधिवक्ता अरुण सिंह राठी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है, जिसे उन्होंने युवा वकीलों की वास्तविक समस्याओं पर केंद्रित और व्यावहारिक बताया है। अरुण सिंह राठी ने कहा कि उनका संकल्प युवा वकीलों का सम्मान, दलाली मुक्त प्रशासन और बार का समग्र विकास है। उन्होंने कहा कि बार काउंसिल और स्थानीय बार के चुनाव केवल पद पाने का जरिया नहीं, बल्कि वकील समुदाय के अधिकारों की सुरक्षा और कोर्ट परिसर के आधुनिकीकरण का माध्यम हैं। अपने घोषणा पत्र में उन्होंने नए वकीलों के लिए बैठने की ठोस व्यवस्था, तावडू बार परिसर में पर्याप्त बेंच, चेम्बर और सुसज्जित शेड की तत्काल व्यवस्था को पहली प्राथमिकता बताया है ताकि जूनियर अधिवक्ताओं को शुरुआत में संघर्ष न करना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने नए वकीलों के लिए 2 हजार से 5 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड की व्यवस्था लागू करने, बार फंड और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के समन्वय से आर्थिक सुरक्षा कवच तैयार करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें