फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: विस चुनाव से पहले सरकार-संगठन के समन्वय पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम योगी के साथ पश्चिम यूपी में दिख रहे नवाब सिंह नागर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे में भाजपा पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष और नोएडा के वरिष्ठ नेता नवाब सिंह नागर की लगातार मौजूदगी को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। वे मुख्यमंत्री के साथ नागर शामली से बिजनौर और मुरादनगर तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।
विज्ञापन

भाजपा से जुड़े लोगों के मुताबिक चुनाव से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को सक्रिय करने के साथ ही सरकार की विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर जोर है। मुख्यमंत्री के सरकारी कार्यक्रमों में संगठन के प्रमुख नेता की मौजूदगी को सरकार-संगठन के बीच बेहतर तालमेल के संदेश के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष के रूप में चुनावी तैयारियों, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने में नवाब सिंह नागर की अहम जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें