फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हसनपुर सहकारी बैंक में लाखों का गबन, पूर्व मैनेजर व दो क्लर्कों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
21पीएएलपी2- हसनपुर का सहकारी समिति का बैंक।
विज्ञापन

सरकारी खाते से अन्य के खातों में भेजकर निकाली गई राशि
द फरीदाबाद सहकारी बैंक के चेयरमैन का बेटा है आरोपी एक क्लर्क

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। सहकारी बैंक हसनपुर शाखा के पूर्व प्रबंधक व दो क्लर्कों ने करीब लाख रुपये का गबन कर लिया। क्लर्कों में एक द फरीदाबाद केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन का बेटा है। चेयरमैन ने अपने बेटे को मामले में निर्दोष बताते हुए कहा कि जिस दौरान घोटाला हुआ, उसका बेटा लेह लद्दाख सेना में अपने भाई के पास गया हुआ था। साइबर क्राइम थाना की जांच के बाद हसनपुर थाना पुलिस ने बैंक शाखा प्रबंधक की शिकायत पर पूर्व मैनेजर सहित तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
दरअसल, द फरीदाबाद केंद्रीय सहकारी बैंक की उटावड़ शाखा में करोड़ों रुपये के हुए घोटाले का मामला अभी सुलझ नहीं पाया कि हसनपुर केंद्रीय सहकारी बैंक में लाखों रुपये का घोटाला सामने आ गया। सूत्रों की माने तो यह दिखाने के लिए 20 लाख रुपये का घोटाला दिखाया गया, जबकि बैंक में करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया है। हसनपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार, सहकारी बैंक शाखा हसनपुर के प्रबंधक जितेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें डाक द्वारा छह मार्च 2023 को मुख्यालय से एक पत्र प्राप्त हुआ। जिसमें आदेश प्राप्त हुए कि शाखा हसनपुर में पूर्व शाखा प्रबंधक रमेशचंद लोहार, क्लर्क राज सिंह व बैंक के चेयरमैन रामप्रकाश के बेटे शुभम ने मिलीभगत करके शाखा हसनपुर में 20,86,300 रुपये का गबन किया है। इनके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाए। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले में जांच के बाद हसनपुर थाना में आरोपियों के खिलाफ गबन मिलने पर मुकदमा दर्ज करने के लिए भेज दी गई। हसनपुर थाना पुलिस ने 20 जून को देर शाम बैंक शाखा मैनेजर जितेंद्र की शिकायत पर रमेशचंद, राज सिंह व शुभम के खिलाफ मिली भगत कर बैंक में गबन करने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चेयरमैन रामप्रकाश ने अपने बेटे को मामले में निर्दोष बताते हुए कहा कि जिस दौरान यह घोटाला किया गया, उस दौरान उसका बेटा लेह लद्दाख सेना में तैनात अपने भाई के पास गया हुआ था। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद लोगों ने उसकी आईडी को चला कर बैंक के साथ धोखाधड़ी की है। मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि हम पहले से कह चुके हैं कि भाजपा घोटालों की सरकार चुनाव होने के बाद घोटालों की तस्वीर पूरी तरह जनता के सामने आएगी, उन्होंने कहा कि जनता की एक-एक पैसे का हिसाब लिया जाएगा।
विज्ञापन

हसनपुर सरकारी बैंक में गबन के मामले की जांच की जा रही है। अभी तक जांच में सामने आया है कि आरोपियों द्वारा बैंक के खाते से अन्य लोगों के खातों में राशि डालकर निकाली गई है। फिलहाल करीब 20 लाख रुपये की जानकारी मिली है। जांच के बाद इसमें इजाफा होने की उम्मीद है। - मनोज कुमार, हसनपुर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें