फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 25.37 लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी, 134 के खिलाफ कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। चालू माह जनवरी के 19 दिन में बिजली निगम की टीमों ने 134 स्थानों पर छापा मारा और 25.37 लाख रुपये के बिजली चोरी के मामले पकड़े। संबंधित स्थानों पर 137 किलो वॉट बिजली चोरी की गई। निगम के हथीन स्थित एसडीओ जसवीर बेनीवाल ने बताया कि बिजली चोरी में लिप्त पाए गए 134 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यदि उन्होंने समय रहते जुर्माना नहीं भरा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बकाया बिलों की वसूली के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। मलाई गांव जहां चार ट्रांसफार्मर एक साथ जले हैं, वहां के 388 उपभोक्ताओं पर एक करोड़ 18 लाख रुपये का बिल बकाया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि सुविधा पाने के साथ-साथ बिल को भरने एवं बिजली चोरी के लिए भी लोगों को जागरूक करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें