फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ...तो कनेक्शन देने के बाद भी होती रहेगी बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
3,600 से ज्यादा बिजली कनेक्शन अब तक हो चुके जारी
विज्ञापन

1.5 लाख से ज्यादा हैं डूब क्षेत्र में घर
13 सितंबर से शुरू हुई थी अस्थायी प्रीपेड स्मार्ट मीटर देने की प्रक्रिया, लेकिन प्रक्रिया सुस्त

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। डूब क्षेत्र में जिस रफ्तार से कनेक्शन दिए जा रहे हैं, उससे ज्यादा तेजी से बिजली चोरी हो रही है। कनेक्शन देने की प्रक्रिया इतनी ढीली है कि 13 सितंबर से अब तक लगभग 3,600 कनेक्शन ही जारी हो सके हैं। इलाके में 1.5 लाख से ज्यादा लोग हैं, जिनको कनेक्शन की आवश्यकता है। ये अभी अवैध तरीके से ही बिजली का उपयोग कर रहे हैं।
चोटपुर, बहलोलपुर, पर्थला समेत 42 से ज्यादा कॉलोनियां हैं, जहां अस्थायी प्रीपेड स्मार्ट मीटर के कनेक्शन दिए जाने हैं। कनेक्शन के लिए सिर्फ सेक्टर-63 उपकेंद्र में शिविर लगाया गया है। हर दिन अव्यवस्था फैले रहने के कारण काम प्रभावित होने के बावजूद निगम ने कनेक्शन जारी करने के लिए शिविर की संख्या नहीं बढ़ाई। हालांकि, अधीक्षण अभियंता वाणिज्यिक उमेश सिंह यादव ने का कहना है कि कनेक्शन देने की प्रक्रिया तेजी से जा रही है।
विज्ञापन

प्रतिमाह 1.7 करोड़ रुपये का नुकसान
30 अगस्त को निगम ने डूब क्षेत्र में अवैध बिजली कनेक्शन काटे थे। इस दौरान एक रिपोर्ट में सामने आया था कि हर महीने लगभग 1.7 करोड़ रुपये का राजस्व का नुकसान विद्युत निगम झेल रहा है। सालों से ये नुकसान निगम झेल रहा था। हालांकि, अब भी पूरे इलाके से अवैध कनेक्शन नहीं हटाए गए।
विज्ञापन

अवैध कनेक्शन काटने के दौरान टीम को निवासियों के विरोध का भी सामना करना पड़ा था। कई कॉलोनियों से तो टीम को लौटना भी पड़ा था। निगम को अन्य इलाकों में सिंडिकेट के बनाए इंफ्रास्ट्रक्चर का सर्वे करना था, लेकिन विरोध के भय से टीम इलाके में नहीं जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें