फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बहीन क्षेत्र के 10 गांवों में नहीं आएगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। बहीन क्षेत्र के 33 केवी बिजली फीडर पर जर्जर पोल बदलने के कार्य के चलते शनिवार और रविवार को दस गांवों में सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान करीब दो लाख की आबादी प्रभावित होगी। बिजली निगम के एसडीओ जसवीर बैनीवाल ने बताया कि 33 केवी बहीन पावर हाउस से जुड़े क्षेत्रों में रखरखाव और पोल बदलने का कार्य किया जाएगा। कार्य के सुरक्षित संचालन के लिए निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि बहीन, नांगल जाट, मानपुर, कोट, पहाड़ी, आली ब्राह्मण, आली मेव, अंधोप, नांगल सभा और पावसर गांवों में दिन के समय बिजली उपलब्ध नहीं रहेगी। एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें और निर्धारित अवधि के दौरान संयम बनाए रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें