फोटो:- खुले दरबार में क्षेत्र वासियों की समस्या सुनते हुए मंत्री संजय सिंह व मौजूद अधिकारीगण।
समाधान के दिए गए निर्देश, दो घंटे देरी से पहुंचे मंत्री, इंतजार में गर्मी से परेशान हुए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। बृहस्पतिवार को नगर के रेवाड़ी रोड पर वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय सिंह ने खुले दरबार में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी। इसमें मुख्य रूप से बिजली, पानी, फैमिली आईडी त्रुटि एवं वृद्धावस्था पेंशन की समस्याएं छाई रहीं। खुले दरबार में समस्या समस्याओं को सुनते हुए मंत्री ने मौके पर ही मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। हालांकि वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय सिंह खुले दरबार में स्वयं ही दो घंटा देरी से पहुंचे। इसके चलते इंतजार में बैठे लोग गर्मी से परेशान रहे।
इस दौरान मंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार लोगों की समस्याओं को लेकर गंभीर है। किसी को भी किसी प्रकार की समस्या नहीं हो, इसलिए प्रदेश में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए जनता खुले दरबार लगाए जा रहे हैं। बता दें कि बृहस्पतिवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय सिंह के तावडू नगर के वार्ड नंबर 9 में खुला दरबार लगा। जिसमें सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। खुले दरबार मात्र 25 से 30 के बीच ही शिकायतें सामने आईं। इनमें सबसे ज्यादा शिकायत बिजली व जन स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी थीं। इसके अलावा एवं फैमिली आईडी की त्रुटियां और वृद्धावस्था पेंशन को लेकर शिकायतें थी। सभी को सुनने के बाद मंत्री ने कुछ समस्याएं से संबंधित विभागों के अधिकारियों से मौके पर ही समाधान कराया जबकि कुछ के लिए निर्देश दिए। इसके अलावा वृद्धावस्था सम्मान भत्ता प्रमाण पत्र और आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए। इस मौके पर तावडू डीएसपी मुकेश कुमार, तहसीलदार अजय वर्मा, नायब तहसीलदार अरुणा चौहान, बिजली निगम के उपमंडल अभियंता ब्रह्म प्रकाश, नगर पालिका सचिव सुमित, जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता आबिद, खाद्य सुरक्षा निरीक्षक इरशाद, तावडू सीएचसी के एसएमओ निहाल सिंह एवं पंचायत विभाग से सचिव खुर्शीद और राम सिंह सहित मार्केट कमेटी सचिव वीरेंद्र कुंडू आदि मौजूद रहे।