संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। नगीना पंचायत समिति के चेयरमैन पद के चुनाव को लेकर पूरे क्षेत्र की निगाहें टिकी हुई हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राज्य निर्वाचन आयोग (हरियाणा) के निर्देशानुसार जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नूंह, नरेंद्र सारवान ने 11 सितंबर (शुक्रवार) को सुबह 11:00 बजे बीडीओ दफ्तर नगीना में चुनाव बैठक का औपचारिक नोटिस जारी किया है। इसके तहत सभी 23 वार्डों के निर्वाचित पार्षदों को पहचान पत्र के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। बीडीपीओ विशाल आजाद ने बताया कि प्रशासन द्वारा निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।