संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। कोट गांव के कार्यकारी सरपंच का चुनाव शुक्रवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय हथीन में होगा। चुनाव को लेकर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अंशु डागर ने ग्राम पंचायत के सभी 20 निर्वाचित पंचों को बैठक के लिए बुलाया है। उन्होंने बताया कि पंचों की बैठक में बहुमत के आधार पर कार्यकारी सरपंच का चुनाव किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिला उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने तीन सितंबर को आदेश जारी कर कोट गांव की सरपंच रुक्सार को निलंबित कर दिया था। सरपंच के निलंबन के बाद ग्राम पंचायत का कामकाज सुचारु रूप से चलाने के लिए कार्यकारी सरपंच के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई है।