फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: लोहे की रॉड से पीटकर बुजुर्ग महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
29पीएएलपी4- मृतका विद्या देवी का फाइल फोटो।
विज्ञापन

शिकायत पर दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। घरेलू विवाद में बेटे के साले व ससुर ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। महिला के बेटे का अपने ससुराल वालों से झगड़ा चल रहा है, जिसका मुकदमा भी पुलिस थाने में दर्ज है। शुक्रवार को पलवल पट्टी कराने आए मां-बेटे पर हमला कर महिला की हत्या कर दी गई। कैंप थाना पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण के अनुसार, गांव अकबरपुर नाटौल निवासी लाजपत ने शिकायत दर्ज कराई है कि पलवल के राजीव नगर में उसकी ससुराल है। उसका ससुराल वालों से झगड़ा चल रहा है, जिसके चलते थाने में मुकदमा भी दर्ज है। आरोपी उसे कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। शिकायत में कहा गया कि उसकी 70 वर्षीय बुजुर्ग मां विद्या देवी के घुटने में दर्द था। 28 जुलाई को वह अपनी मां को बाइक पर रेलवे रोड स्थित पप्पी वैद के पास पट्टी करवाने के लिए लाया था। मां के पैर की पट्टी कराने के बाद जब वह वापस अपने गांव लौटकर जा रहा था। बस स्टैंड से किठवाड़ी चौक के बीच राजीव नगर निवासी उसके ससुर समयपाल, साले कुलभूषण सहित अन्य कई लोगों ने मां-बेटे पर हमला कर दिया, जिससे दोनों मां-बेटा बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े। आरोपियों ने उसकी मां विद्या देवी के सिर में लोहे की रॉड से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी दौरान वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों को आता देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। उसने लोगों के सहयोग से अपनी मां को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 28 जुलाई की रात को उसकी मां की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें