फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सैर पर निकले बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। शहर थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-2 हुड्डा फ्लाईओवर के पास रविवार सुबह की सैर पर निकले बुजुर्ग की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। उनके बेटे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकाश विहार कॉलोनी निवासी पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिता रामरतन के साथ सुबह साढ़े छह बजे सैर करने निकले थे। दोनों सेक्टर-2 हुडा फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो उनके पिता उनसे कुछ आगे चल रहे थे। इसी दौरान फरीदाबाद की ओर से तेज गति से आई बाइक ने उनके पिता को टक्कर मार दी। हादसे में रामरतन के पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता संजय ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस बाइक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें