फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ज्वलनशील पदार्थ से घायल बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होडल। गांव बेढ़ा पट्टी में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत उस समय हो गई जब उन पर कथित रूप से ज्वलनशील पदार्थ डालकर हमला किया गया। परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए तीन लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम बेढ़ा पट्टी निवासी जसवंत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भाई सतवीर और भतीजे लेखराज ने गांव के चौक पर मकान बनवाया हुआ है। सतवीर की उम्र 75 वर्ष है और वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं, जबकि उनका बेटा लेखराज 80 प्रतिशत दिव्यांग है।

शिकायत के अनुसार, सतवीर के मित्र जलाराम ने लगभग पांच वर्ष पहले उनकी दुकान 6,000 प्रति माह किराये पर ली थी। इसी दौरान जलाराम ने दुकान चलाने के लिए सतवीर से सात लाख उधार भी लिए थे। लेकिन पिछले आठ महीनों से किराया नहीं दिया जा रहा था। इस संबंध में पुलिस में शिकायत की गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में 20 दिन में दुकान खाली करने और पैसे लौटाने का समझौता हुआ। जसवंत ने बताया कि सात मई की तड़के करीब साढ़े तीन बजे आरोपियों ने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को कपड़े से ढककर दुकान का शटर काट दिया। जब सतवीर ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी तो आरोपियों ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी और सिर पर चोट भी पहुंचाई। गंभीर रूप से घायल सतवीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक सप्ताह इलाज के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। लेकिन शनिवार की रात उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने जलाराम, उसके बेटे पोहपी और धीरज पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें