रबूपुरा। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि खेली भाव गांव निवासी सतबीर (62) बुधवार सुबह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात पिकअप चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने सतबीर को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही अज्ञात पिकअप चालक को तलाश कर उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।