फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दावत से लौट रहे बुजुर्ग पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावडू। गांव धुलावट में दावत से लौट रहे बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस मामले में सदर थाना तावडू पुलिस ने पांच नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमकी दर्ज की है। पीड़ित के बेटे मोहम्मद मुस्तकीम की शिकायत के अनुसार 6 जून की देर रात उनके पिता मुहरू मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए आरोपियों ने रोककर उन्हें नीचे गिरा दिया और लाठियों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में उनके हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे जिसके बाद आरोपी कथित रूप से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल मुहरू को पहले तावडू के सरकारी अस्पताल और बाद में नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के चलते शिकायत दर्ज कराने में देरी हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें