फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ऑटो की टक्कर से बुजुर्ग घायल, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। जिले के मंडकोला क्षेत्र में लापरवाही से ऑटो चलाने के कारण बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव रीबड़ निवासी छत्तरपाल ने चौकी मंडकोला में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार 5 जनवरी 2026 की शाम करीब तीन बजे उसके पिता सतबीर अपने निजी काम से मंडकोला आए थे। काम निपटाकर जब वह मंडकोला से रीबड़ लौट रहे थे, तभी एक ऑटो चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सतबीर के कूल्हे में फ्रैक्चर आ गया। दुर्घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घायल को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर नलहड़ मेडिकल कॉलेज, नूंह रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायल का इलाज जारी है। पीड़ित पक्ष ने ऑटो चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने एमएलआर के आधार पर बीएनएस की धारा 281 व 125ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें