फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्सलेन के लिए हो रही तोड़फोड़ रुकवाने का प्रयास

Thu, 27 Apr 2017 04:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर चल रहे सिक्स लेन के कार्य के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन पर बने भवनों की कराई जा रही तोड़फोड़ रुकवाने के लिए पलवल के कांग्रेसी विधायक करण सिंह दलाल व हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा राजमार्ग प्राधिकरण के चेयरमैन युद्धवीर सिंह मलिक से मिले। उन्होंने चेयरमैन से मिलकर पलवल जिले में सिक्सलेन के लिए की जा रही भवनों की तोड़फोड़ को रुकवाने की मांग की और कहा कि जिले के लिए पहले से मंजूर अलग से बाईपास निकालने की योजना पर कार्य करते हुए लोगों को राहत दी जाए। 
विज्ञापन


विधायक दलाल व कुलदीप शर्मा ने चेयरमैन से हुई बातचीत में कहा कि इससे लोगों को हो रहे लाखों रुपये के नुकसान से बचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि पलवल में पहले से ही एक अलग से बाईपास मंजूर हुआ पड़ा है। इसके लिए पिछली सरकारों ने काम नहीं किया। यदि सरकार चाहे तो उस पर काम करते हुए अलग से बाईपास निकालते हुए जिले के लोगों को राहत दी जा सकती है।

इसके अलावा विधायक दलाल ने पलवल-गाजियाबाद, कुंडली के लिए निकाले जा रहे एक्सप्रेस -वे को पलवल -अलीगढ़,  पलवल- मोहना,  पलवल-हसनपुर मार्ग को जुड़वाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि इससे जिले के लोगों को बहुत लाभ होगा तथा पलवल में बढ़ रही जाम की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी। एनएचएआई एक्सप्रेस वे पर लगाया जाने वाला टोल बेशक लगाए तथा पूरा टोल वसूले, लेकिन इन मार्गों को केजीपी के साथ जोड़ा जाए।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि केजीपी के लिए जिन किसानों की भूमि अधिग्रहीत की जा रही है, उन्हें केएमपी की तर्ज पर मुआवजा और रायल्टी दी जाए। इससे किसानों और आम लोगों को फायदा होगा। यह कार्य राजनीति से ऊपर उठकर किया जाए। दलाल ने बताया कि इस बारे में एनएचएआई के चेयरमैन युद्धवीर सिंह मलिक ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस बारे में चर्चा की जाएगी तथा जो उचित होगा, वह किया जाएगा।

दलाल ने कहा कि लोगों की इस समस्या को दूर कराने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। क्षेत्र की जनता की हर लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके लिए चाहे सरकार से भिड़ना ही क्यों न पड़े। विकास में किसी भी चीज को बाधा नहीं बनने देंगे।  इस अवसर पर उनके साथ पूर्व पार्षद बलराम गुप्ता व इरफान खान तथा  रामअवतार कारना मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें