फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बदमाश से डकैती में लूटी गई राशि बरामद करने के प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। सिटी पुलिस चौकी द्वारा गिरफ्तार अंतराज्यीय बदमाश एवं पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश अरविंद को पुलिस रिमांड के दौरान विभिन्न स्थानों पर ले जाया जाएगा। जांच अधिकारी एवं सिटी पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान डकैती में उपयोग की गई बाइक बरामद कर ली गई है। बाइक आरोपी ने हसनपुर में खड़ी की हुई थी। आरोपी को अब नीमराणा राजस्थान ले जाया जा रहा है। वहां उसका पैतृक घर है। आरोपी ने हथीन के खारिया मोहल्ले में सन्नी के घर डाली गई डकैती से जेवर बेचकर 15 हजार रुपये प्राप्त किए थे। राशि को अपनी ससुराल उजीना जिला नूंह में छिपाया हुआ है। राशि को भी बरामद किया जाएगा। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पास हथौड़ा भी था। उसको भी बरामद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हथीन में हुई डकैती के मामले में कई अन्य आरोपियों की भूमिका का पता चला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें