फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी चोरी होने पर अधिकारियों का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। गुड़गांव कैनाल से पानी चोरी करने वालों लोगों के खिलाफ विभाग द्वारा कोई कार्रवाई न करने से ग्रामीणों में रोष है। सोमवार को बीघावली गांव में आसपास के किसान एकत्रित हुए। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों का पुतला फूंका। किसानों की मांग है कि अविलंब नहर के पानी की चोरी रोकी जाए। गांव छांयसा निवासी अजय ने बताया कि कुछ लोग विभागीय स्टाफ से मिलकर पानी चोरी कर रहे हैं। गांव में जलभराव की स्थिति बन गई है। पानी चोरी करने वालों के कारण सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि पर पानी खड़ा है। गांव निवासी सुनील का आरोप है कि सिंचाई विभाग के अधिकारी इस बारे में लापरवाही बरत रहे हैं। गांव मंडनाका निवासी हरी ने बताया कि सिंचाई विभाग की लापरवाही से किसानों के सामने भुखमरी की स्थिति बन गई है। गांव मठेपुर निवासी हसन मोहम्मद ने कहा कि अवैध रूप से कनेक्शन कर नहर से पानी चोरी की जा रही है। इस चोरी को रोका जाए। गांव छांयसा निवासी रामेश्वर तंवर ने बताया कि पिछले एक दशक से जलभराव की समस्या नहरी पानी चोरी करने वालों ने बना रखी है। इस अवसर पर शहीद, मुश्ताक, इस्लाम, रतनसिंह, सतवीर, हाशम, दुल्ली आदि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि नहरी पानी चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश राज्य के सहकारिता मंत्री बनवारी लाल भी कर चुके हैं। इसके बावजूद विभाग ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। समाजसेवी दीनमोहम्मद ने भी विभाग के चीफ इंजीनियर को शिकायत भेजकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी। इसके बावजूद कोई कार्यवाही नही हुई है। इस बारे में सिंचाई विभाग के एसडीओ रियाज का कहना है कि नहरी पानी चोरों का पता लगाकर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें