फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का असर : एक दिन में पहुंचे 300 से अधिक मरीज

Tue, 05 Aug 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई दे रहा है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और कम इम्युनिटी वाले लोगों में वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, पेट दर्द और त्वचा संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। जिला नागरिक अस्पताल की जनरल मेडिसिन ओपीडी में सोमवार को 300 से अधिक मरीजों ने परामर्श लिया। इनमें अधिकतर मरीज वायरल बुखार, गले में खराश, शरीर दर्द, पेट की गड़बड़ी और उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर पहुंचे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, पिछले सप्ताह की तुलना में मरीजों की संख्या में 30-40 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। सुबह से ही ओपीडी में मरीजों की लाइनें लगनी शुरू हो जाती हैं, जिससे डॉक्टरों पर दबाव बढ़ गया है।

स्किन समस्याओं को लेकर भीड़
त्वचा रोगों से जूझ रहे मरीजों की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ है। अस्पताल के स्किन ओपीडी में सोमवार को 120 से अधिक मरीज चकत्ते, खुजली, फंगल इंफेक्शन और घमौरी जैसी समस्याओं को लेकर पहुंचे। सुबह से ही इस रूम के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम का बार-बार बदलना, बरसात के बाद उमस और मच्छरों का प्रकोप इन बीमारियों को बढ़ा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने अतिरिक्त स्टाफ की मांग की है ताकि मरीजों को लंबा इंतजार न करना पड़े। जनरल मेडिसिन डॉक्टर सुदीप सैनी और स्किन विशेषज्ञ डॉक्टर एससी गुप्ता ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश के मौसम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। खुले में रखा भोजन न करें, गंदे कपड़े न पहनें और मच्छरदानी या रिपेलेंट का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में ओपीडी लोड 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ चुका है। हमारी मेडिकल टीम पूरी तत्परता से मरीजों को सेवा दे रही है। हमने सभी डॉक्टरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था भी की जाएगी।
- डॉ. सुबे सिंह, एसएमओ, नागरिक अस्पताल पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें