फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से तावड़ू में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावड़ू। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की पिछले 10 दिनों से जारी हड़ताल का असर अब पूरे शहर में साफ दिखाई देने लगा है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और शहर के प्रमुख चौक-चौराहों सहित कॉलोनियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली गाड़ियों के बंद होने से हालात और भी बदतर हो गए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नगर के बावला चौक, पटौदी चौक, विजय चौक और लखपत चौक समेत कई इलाकों में कचरा लंबे समय से जमा पड़ा है। सड़कों और डिवाइडरों तक पर लोग कूड़ा डालने को मजबूर हैं। कूड़े से उठ रही बदबू ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों का जीना मुश्किल कर दिया है। सड़कों पर फैले कचरे में आवारा पशु मुंह मारकर गंदगी को और फैलाने में लगे हैं। नगरवासियों का कहना है कि प्रशासन को जल्द सफाई कर्मचारियों से बातचीत कर हड़ताल समाप्त करानी चाहिए, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर लौट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मामले में नगरपालिका तावड़ू के सचिव मोहित हुड्डा ने कहा कि सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है, लेकिन डोर-टू-डोर कचरा उठाने का टेंडर अलग एजेंसी के पास है। संबंधित एजेंसी को जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे और यदि लापरवाही बरती गई तो टेंडर रद्द करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें