संवाद न्यूज़ एजेंसी
तावड़ू। तावडू सीआईए ने नशा तस्कर को गांव गवारका में रेलवे लाइन के नजदीक से 7.36 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। तावडू सीआईए प्रभारी प्रदीप ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली थी कि आसिम उर्फ काला निवासी गांव बूबलेहड़ी, थाना पिनंगवां रेलवे लाइन के नजदीक हेरोइन की बिक्री की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया। तावडू सदर थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में थाना सदर तावडू में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।