फोटो: प्रैसवार्ता में जानकारी देते जिला युवा अधिकारी विनीत गहलावत।
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत द्वारा जिले में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत 5 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह नौ बजे गेटी, फिरोजपुर नमक में होगा। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक संस्थानों तथा स्थानीय युवा भाग लेंगे। इस अवसर पर भाषण, वाद-विवाद, स्लोगन लेखन, स्लैम पोएट्री, पेंटिंग, लोकगीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, माइम और शॉर्ट फिल्म/रील जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला युवा अधिकारी विनीत गहलावत ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं में नशा मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना, सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।