फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नशा मुक्ति टीम ने चलाया डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल।
विज्ञापन

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस लगातार जन-जागरूकता को मजबूत कर रही है। नशा मुक्ति टीम ने शमशाबाद कॉलोनी में डोर-टू-डोर नशा मुक्त भारत जागरूकता अभियान चलाया। नशा मुक्ति टीम के निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों से सीधा संवाद करते हुए नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को गंभीर नुकसान पहुंचाता है। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें