फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: चालान के बाद मौके पर ही डिजिटल भुगतान कर सकेंगे वाहन चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात पुलिस को मिलीं 54 पोस मशीन, यूपीआई से भर सकेंगे चालान
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। यातायात नियमों को तोड़ने के बाद होने वाले चालान का अब वाहन चालक मौके पर ही डिजिटल भुगतान कर सकेंगे। यातायात पुलिस मुलाजिमों को इसके तहत पोस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीनें उपलब्ध करा दी गई हैं। इस मशीन में डेबिट कार्ड से भुगतान के अलावा स्कैनर की भी सुविधा है। चालान कटने के बाद मोबाइल में यूपीआई आईडी से भी भुगतान हो सकेगा। अभी तक यातायात पुलिस की ओर से अपनी मशीनों के जरिये वाहनों की पूरी डिटेल निकालने के बाद चालान डिजिटल स्लिप के रूप में थमाया जाता था। ऐसे में वाहन चालकों को मौके पर ही नकद राशि देकर भुगतान करना पड़ता था। इस परेशानी से लोगों को छुटकारा मिलेगा। दरअसल, इन मशीनों की डिमांड लंबे समय से की गई थी लेकिन प्रदेशभर में यह मशीनें अब उपलब्ध करवाई गई हैं। पलवल जिला में चार फरवरी को ही मशीनें आईं हैं।
पुलिस को प्रशिक्षण देगा बैंक स्टाफ
यातायात पुलिस को बाकायदा मशीनों को संचालित करने के लिए बैंककर्मी की ओर से प्रशिक्षित भी किया जाएगा। जिला पलवल में कुल 54 पोस मशीनें पहुंची हैं। जल्द ही इन मशीनों को हाथ में लेकर यातायात पुलिसकर्मी चालान करते हुए चौक-चौराहों पर दिखेंगे। वहीं, मशीनों की कमी होने पर ट्रैफिक पुलिस मोबाइल में एप्लीकेशन डाउनलोड कर उसी से हाथ में पकड़े मिनी प्रिंटर के जरिए चालान निकालते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीनों के जरिये वाहन चालक मौके पर ही डिजिटल भुगतान कर सकेंगे। चालान के बाद वाहन चालकों को भुगतान के लिए होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलेगा। डेबिट कार्ड और यूपीआई के जरिये यह भुगतान हो सकेगा। - जितेंद्र सिंह, यातायात थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें