फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सफाई नहीं होने से पेयजल आपूर्ति बाधित, सांपों ने टैंक में डाला डेरा

विज्ञापन
वार्ड 10 के पानी के टैंक पर विभाग के प्रति रोष प्रकट करते स्थानीय निवासी।टैंक से निकला मृत सा - फोटो : सांकेतिक फोटो
विज्ञापन
वार्ड नंबर-10 में लंबे समय से समस्या, अधिकारियों के मुआयने के बावजूद नहीं निकला समाधान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। शहर के वार्ड नंबर-10 में लंबे समय से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। करीब एक माह पहले विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर पेयजल टैंक का मुआयना भी कर चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। इससे लोगों में विभाग के प्रति रोष बढ़ रहा है। उनका कहना है कि टैंक में सांपों ने भी डेरा डाल रखा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार वार्ड में बने पेयजल टैंक में गंदगी जमा है। लंबे समय से पेयजल आपूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी की व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है। गर्मी और उमस के बीच पेयजल की समस्या ने लोगों की दिक्कत और बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि शिकायत करने के बाद करीब एक माह पहले विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और टैंक तथा पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया था साथ ही एक दो दिन में पेयजल आपूर्ति का आश्वासन भी दिया। उस समय लोगों को जल्द समस्या दूर होने की उम्मीद जगी थी, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी न तो अधिकारियों ने टैंक की सफाई कराई और ना ही पानी की आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारण वार्ड के लोगों को मजबूरी में निजी टैंकरों और अन्य माध्यमों से पानी खरीदना पड़ रहा है। इससे परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सरकार की ओर से घरों तक पेयजल पहुंचाने की व्यवस्था की गई है तो उन्हें अपनी जेब से पानी खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। लोगों ने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी लंबे समय से परेशानी झेलनी पड़ रही है। विभागीय अधिकारियों के निरीक्षण के बावजूद कार्रवाई नहीं होना गंभीर लापरवाही है।
लोगों से बातचीत
वार्ड में काफी समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है। करीब एक माह पहले अधिकारी टैंक का निरीक्षण करके गए थे। उस समय जल्द व्यवस्था ठीक कराने की बात कही गई थी, लेकिन आज तक समस्या दूर नहीं हुई। -अशोक कुमार वार्ड पार्षद
पानी के टैंक में गंदगी जमा होने की शिकायत लगातार की जा रही है। इसके बावजूद टैंक की सफाई नहीं कराई गई। लोगों को मजबूरी में बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है। विभाग को लोगों की परेशानी को गंभीरता से लेनी चाहिए। -मीरा
पेयजल लोगों की बुनियादी जरूरत है, लेकिन वार्ड नंबर 10 के लोग लंबे समय से इसके लिए परेशान हैं। शिकायत के बाद अधिकारी मौके पर आए और स्थिति देखी, लेकिन इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। दोबारा निरीक्षण करना चाहिए। -चंदा
गंदे टैंक और बाधित पेयजल आपूर्ति के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। घरों में पीने के पानी की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। विभाग से मांग है कि टैंक की सफाई कराने के साथ नियमित स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। -अंसार
विज्ञापन

कोट
वार्ड में पानी की समस्या का कारण क्या है, इसके बारे में पता कराया जाएगा। जल्द ही विभाग की टीम को भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। -रोहित कुमार, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग, पुन्हाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें