फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जिला अस्पताल में हुई नालियों की सफाई

विज्ञापन
जिला अस्पताल में नाली का काम शुरू.
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में डेंगू और मलेरिया के मच्छरों के पनपने की आशंका के बीच नालियों की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। रविवार को अस्पताल परिसर की नालियों से तीन ट्रॉली मलबा निकलवाया गया। नालियों में लंबे समय से गंदगी जमा होने के कारण बारिश के दौरान जलभराव की समस्या भी बनी हुई थी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि अस्पताल को सेक्टर-39 की नई बिल्डिंग में स्थानांतरित किए जाने के बाद से नालियों की नियमित सफाई नहीं हो पाई थी। बाहरी लोगों ने नालियों में पॉलीथिन, बिस्किट के पैकेट और खाद्य पदार्थों का कूड़ा भी डाल दिया था। उन्होंने बताया कि सफाई की जिम्मेदारी निजी एजेंसी को दी गई है। नालियों पर लगी लोहे की जालियों को चोरी से बचाने के लिए वेल्डिंग कराने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें