हथीन। गांव रींडका में विवाहिता अनिता के आत्महत्या मामले में गिरफ्तार पति गौरव को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद स्थानीय अदालत में पेश किया गया। जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच अधिकारी एवं सिटी पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल ने बताया कि रिमांड के दौरान पति गौरव से दहेज का सामान बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार पीड़िता से दहेज की मांग लंबे अरसे से की जा रही थी। इस संदर्भ में कई बार पंचायतें भी हुई थी। ससुरालिजनों के प्रताड़ना बंद न होने पर अनिता ने चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका अनिता के पिता सिहौल निवासी महिपाल ने इस संदर्भ में केस दर्ज कराया था। संवाद