फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। चांदहट थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार यूपी के जिला मथुरा स्थित रोशन विहार निवासी अंजलि ने बताया कि उसकी शादी पलवल के गांव बसंतगढ़ निवासी राहुल के साथ हुई थी। शादी में दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे और आए दिन अधिक दहेज लाने के प्रताड़ित करते थे। असमर्थता जताने पर पति, ससुर रघुवीर सिंह, सास शकुंतला, ननद मीटू व ब्रिजेश कुमारी ने जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया और दहेज लाने पर ही वापस आने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें