हसनपुर। कस्बा थाना पुलिस ने गांव भवाना निवासी एक महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित महिला शकुंतला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके ससुराली दहेज में बाइक, वाशिंग मशीन, एलईडी व हजारों की नकदी की मांग को लेकर आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। शिकायत में बताया कि उसका पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है और उसकी सास व ससुर भी तंग करते हैं। उसके छोटे छोटे दो बच्चे हैं, जिन्हें भी वह मारता है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति अमित उर्फ अमिताभ, अमरा, मीना व पुष्पा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।