संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। गांव बंचारी स्थित दाऊजी महाराज मंदिर में डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज और ग्रामीणों के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 30 ग्रामीणों ने रक्तदान किया, जबकि सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। स्वास्थ्य जांच शिविर एकॉर्ड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, फरीदाबाद और रक्तदान शिविर संत भगत सिंह चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर का संयोजन डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज के मुख्य संयोजक डॉ. विकास मित्तल, सहसंयोजक अल्पना मित्तल और समाजसेवी बदन सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. कनिष्का, मोहन सिंह, मंजीत सिंह, श्वेता और अमित ने किया। डॉ. विकास मित्तल और अल्पना मित्तल ने कहा कि रक्तदान, नेत्रदान और अंगदान मानवता की सेवा के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है।