फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जिला पुलिस ने ओटीपी, क्यूआर कोड और फर्जी कॉल से सतर्क रहने की दी सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल।
विज्ञापन

जिला पुलिस ने बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के निर्देश पर लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। एडवाइजरी में बताया गया है कि किसी भी स्थिति में ओटीपी, सीवीवी या बैंक डिटेल साझा न करें। पुलिस या कोई भी सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी नहीं करती, यह पूरी तरह फर्जी है। अनजान लिंक, क्यूआर कोड, लोन ऐप और घर बैठे कमाई जैसे ऑफर से सावधान रहने की अपील की गई है। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया अकाउंट प्राइवेट रखें और ऑनलाइन लेन-देन सोच-समझकर करें। ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें और बैंक को सूचित करें। एसपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें