फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: आईटीआई पुन्हाना में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता विभाग, हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर 12 अगस्त को जिला नूंह का एक दिवसीय कार्यक्रम राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पुन्हाना में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, नवाचार, उद्यमिता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देना है। राजकीय आईटीआई पुन्हाना के प्राचार्य विजय कुमार ने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों से अपील की है कि वे युवा दिवस के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसरों, सरकारी योजनाओं, करियर विकल्पों एवं स्वयंसेवा से जुड़ी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही युवाओं को सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन

आयोजन का प्रमुख फोकस युवाओं को आत्मनिर्भर एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने पर रहेगा। युवाओं में नई सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के साथ उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं से भी परिचित कराया जाएगा। इसके अलावा नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें