फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में 21 अक्तूबर को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे लघु सचिवालय स्थित सभागार में होगी। इसमें एजेंडे में शामिल कुल 13 परिवादों पर सुनवाई की जाएगी, जिनमें दो पुराने और 11 नए परिवाद शामिल हैं। उपायुक्त ने जिला प्रशासन के सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभाग से जुड़ी शिकायतों के तथ्यात्मक एवं अद्यतन जवाब तैयार करके बैठक में उपस्थित हों। अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से बैठक में शामिल होकर संबंधित परिवादों पर अपना पक्ष रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी परिवादों को गंभीरता से लें तथा आवश्यक दस्तावेज और पूरी जानकारी के साथ बैठक में पहुंचना सुनिश्चित करें, ताकि शिकायतों का निष्पक्ष एवं प्रभावी निपटारा किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें