फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय को मंदिर से कम न समझे कार्यकर्ता: मूलचंद शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने भाई-भतीजावाद को खत्म किया : मूलचंद शर्मा
विज्ञापन

पलवल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय कार्यालय दिल्ली से वर्चुअल माध्यम के जरिये हुडा सेक्टर-दो में नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ से वीडियो कांन्फ्रेसिंग के जरिये कार्यकर्ताओं को कार्यालय स्थापना की बधाई दी। इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि 6 जिलों में भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुखी विकास हुआ है। प्रदेश में भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगा है। भाजपा ने भाई-भतीजावाद को समाप्त कर दिया है। प्रदेश भर में सड़कों का निर्माण कार्य हो रहा है। साथ ही शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए स्कूल और कॉलेज बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय किसी मंदिर से कम नहीं है। यहां से पार्टी का संगठन मजबूत होगा। विधायक दीपक मंगला, विधायक जगदीश नायर, विधायक प्रवीण डागर, भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर पूर्व विधायक सुभाष चौधरी, हरेंद्रपाल राणा, राधेश्याम, वीरपाल दीक्षित, चंद्रभान गुप्ता, एलडी वर्मा, जिला महामंत्री पवन अग्रवाल, जयसिंह चौहान, चेयरपर्सन इंदू भारद्वाज, कर्नल राजेंद्र सिंह, हरेंद्र पाल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें