फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दादावारे कॉलोनी में पेयजल की आपूर्ति में रुकावट, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप - कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई सुनवाई, दूर से पानी ढोने को मजबूर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बहीन। जिले के गांव पावशर की दादावारे कॉलोनी में पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का भूजल खारा होने के कारण उन्हें पीने के पानी के लिए बाहर से आने वाली पेयजल लाइन पर निर्भर रहना पड़ता है। इसके बावजूद रत्ती दूधिया के मकान से छप्पर वाली मस्जिद तक पाइप लाइन नहीं जुड़ी होने के कारण कॉलोनी में पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए कई बार गांव की सरपंच से गुहार लगाने के बावजूद सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव के बाहर से पाइप लाइन के माध्यम से पीने और घरेलू कार्य के लिए पानी की आपूर्ति की जाती है। कॉलोनी तक पहुंचने वाली लाइन में बीच का हिस्सा जुड़ा नहीं होने के कारण पानी आगे तक पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पाता। लाइन जुड़ने से कॉलोनी के घरों तक नियमित रूप से पानी पहुंच सकता है।
विज्ञापन



अधिकारी का वर्जन


विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजकर समस्या की जांच कराई जाएगी। जनहित में जो आवश्यक कार्य होगा, उसे कराया जाएगा। बड़ा पानी बूस्टर बनाया जा रहा है। वहां से मुख्य पाइपलाइन आने के बाद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। - विनय चौहान, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग

ग्रामीणों से बातचीत


कॉलोनी की तरफ पानी नाममात्र ही आता है। सरपंच से कई बार समस्या बताई गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला। लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

- हसन


पहले से बिछी लंबी लाइन में कॉलोनी से पहले दो वाल्व लगे हैं। कुछ देर पानी आने के बाद आपूर्ति बंद हो जाती है। ऐसे में लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता है। - अख्तर
विज्ञापन


पाइपलाइन होने के बावजूद पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। जरूरत पूरी करने के लिए या तो दूर से पानी ढोकर लाना पड़ता है या फिर टैंकर मंगवाना पड़ता है।- खालिद

रत्ती दूधिया के मकान से छप्पर वाली मस्जिद तक लाइन जोड़ने की मांग कई बार की जा चुकी है, ताकि कॉलोनी में पानी की पर्याप्त आपूर्ति हो सके। - हाजी मोहम्मद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें