फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हरियाणा-यूपी किसानों के बीच फिर हुआ विवाद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों राज्यों के किसान हुए एकत्रित, अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। हरियाणा और यूपी के किसानों के बीच सीमा विवाद का बोतल में बंद जिन्न सोमवार को फिर निकल आया। किसानों के बीच झगड़े के अंदेशे को देखते हुए दोनों प्रदेशों की सीमा से लगते अधिकारी मौके की नजाकत को भांपते हुए प्रशासनिक अमले ने कई थानों की फोर्स मौके पर बुला ली। देर शाम तक दोनों ओर से वार्ता चलती रही।
विज्ञापन


हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव माहौली के किसानों की जमीन पर अचानक यूपी के गांव धारागढ़ी व ऊंटासानी के किसान युमना नदी पार कर आ गए। खादर क्षेत्र में हरियाणा किसानों की जमीन है। इसी जमीन पर कब्जा दिलवाने के लिए वह अपने साथ प्रशासनिक कर्मचारियों को लेकर आए थे। जैसे ही जमीन की खोज शुरू हुई, तभी इधर से एकत्र हुए किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम रणवीर सिंह, डीएसपी सज्जन कुमार व हसनपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उधर यूपी के खैर एसडीएम मनाली अभिनाश, एसपी अलीगढ़ पलकश बंसल व सीओ राजीव द्विवेदी सहित दोनों राज्यों के तहसीलदार व पटवारियों के साथ मिलकर वार्ता शुरू मामले को निपटाने में लग गए। एसडीएम रणवीर सिंह ने बताया कि दोनों राज्यों के किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। जमीन का मामला हाईकोर्ट चंडीगढ़ में चला हुआ है, जिसकी पांच जुलाई को डेट निर्धारित है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सर्वे ऑफ इंडिया दोनों राज्यों की सीमाओं पर पिलर लगाने का काम शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें