फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: डिपो धारकों के कमीशन में कटौती पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में डिपो धारकों के कमीशन में कथित कटौती का मामला गरमा गया है। अप्रैल और मई के कमीशन भुगतान में अनियमितता का आरोप लगाते हुए फिरोजपुर झिरका स्थित पीआर केंद्र से जुड़े तीन दर्जन से अधिक डिपो धारकों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। डिपो धारकों ने खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर के नाम निरीक्षक अमित कुमार को ज्ञापन सौंपकर काटी गई राशि वापस दिलाने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग उठाई। डिपो धारकों का आरोप है कि मई माह के कमीशन भुगतान में अलग-अलग लोगों से दो, तीन और पांच हजार रुपये तक काटे गए। उन्होंने स्टोर कीपर नासिर हुसैन, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी), नूंह और कन्फेड से जुड़े अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। डीएफएससी सीमा शर्मा ने कहा कि उन्हें अभी शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें