फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, युवक और मां से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी में गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी परिवार पर युवक और उसकी मां से मारपीट करने का आरोप लगा है। आरोप है कि युवक के पड़ोसी ने पहले रास्ता रोककर गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी ने युवक के बाएं कान को मुंह से काट लिया, जिससे उसे कई टांके लगे।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में आदर्श कॉलोनी निवासी मनप्रीत सिंह ने बताया कि सात सितंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे वह गली के मोड़ पर खड़ी अपनी गाड़ी हटाने जा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी अभिलाष ने रास्ता रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि अभिलाष के पिता रवि लाठी लेकर आए और मारपीट की। अभिलाष ने उसका कान काट लिया। शोर सुनकर उसकी मां और पड़ोसी बचाने पहुंचे तो रवि ने उसकी मां की गर्दन दबोच ली। दयावती के हाथ में भी लाठी लगने से चोट आई। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें