फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मतदान केंद्रों पर बीएलए-2 की नियुक्ति पर चर्चा

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते विधायक आफताब अहमद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय नूंह में स्थानीय कांग्रेस विधायक चौधरी आफताब अहमद की अध्यक्षता में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में नूंह विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलए-2 की नियुक्ति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की रूपरेखा, जिम्मेदारियों और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि मतदाता सूची के सत्यापन और शुद्धिकरण में बीएलए-2 की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले ही चौधरी महताब अहमद को बीएलए-1 नियुक्त कर चुकी है और अब उनकी देखरेख में प्रत्येक बूथ पर बीएलए-2 तैनात किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बीएलए-2 अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन कराने, नए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने तथा मतदाता सूची में त्रुटियों को दूर कराने का कार्य करेंगे। साथ ही वे लोगों को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रति जागरूक भी करेंगे।
विज्ञापन

आफताब अहमद ने बताया कि निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 15 जून से प्रत्येक मतदाता को गणना फॉर्म भरकर जमा कराना होगा। कांग्रेस द्वारा नियुक्त बीएलए-2 यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके बूथ क्षेत्र का कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को जानकारी देने और फॉर्म भरवाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम इसमें दर्ज होना जरूरी है। कांग्रेस पार्टी पूरी गंभीरता के साथ इस अभियान में सहयोग कर रही है ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से न छूटे और कोई भी व्यक्ति अपने मतदान अधिकार से वंचित न रहे।
इस दौरान विधायक आफताब अहमद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बिहार, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों में गड़बड़ियां कर चुनावी लाभ लेने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि अब वोट की चोरी के साथ-साथ सीटों की चोरी भी हो रही है, जिसका उदाहरण हाल के राज्यसभा चुनावों में देखने को मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे 15 जून से गणना फॉर्म अवश्य भरें, चाहे उनका नाम वर्ष 2002 की मतदाता सूची में दर्ज रहा हो या नहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दस्तावेजों और प्रक्रिया संबंधी जानकारी भी विस्तार से दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें