फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: श्री श्याम गिरी गोशाला समिति की बैठक में बजट प चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। डिढारा स्थित श्री शनिदेव मंदिर में श्री श्याम गिरी गोशाला समिति के सदस्यों ने बुधवार को बैठक कर विकास कार्यों और अनुमानित बजट पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष महंत नरेश गिरी ने की। समिति सचिव दीपक सतीजा ने वर्तमान स्थिति और व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके उपरांत कोषाध्यक्ष जगदीश मैहेंदीरत्ता ने 2026-27 का अनुमानित आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। बैठक के दौरान गौशाला के बुनियादी ढांचे में सुधार को लेकर कई महत्वपूर्ण चर्चाएं हुईं। बैठक में इन सभी प्रस्तावों सहित अन्य विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में पूर्व मनोनीत पार्षद सतपाल सहरावत, अजीत रोहिल्ला, डाॅ. देवव्रत, कृष्ण यादव, जगत राठी, मनीष शर्मा, सुंदर राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें