विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। हथीन से गुरुग्राम के लिए शुक्रवार को सीधी बस सेवा शुरू की गई। विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान हरियाणा रोडवेज पलवल डिपो के जीएम जितेंद्र यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विधायक ने कहा कि हथीन क्षेत्र से बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोग गुरुग्राम के औद्योगिक क्षेत्रों में आते-जाते हैं। सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने इसके लिए रोडवेज अधिकारियों का आभार जताया और कहा कि भविष्य में यात्रियों की जरूरत के अनुसार बस सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।
जीएम जितेंद्र यादव ने बताया कि बस प्रतिदिन सुबह आठ बजे हथीन से गुरुग्राम के लिए रवाना होगी। इस रूट पर दिन में दो से तीन फेरे लगाए जाएंगे। यात्रियों की मांग के अनुसार जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। इस अवसर पर ट्रैफिक मैनेजर सतेंद्र सिंह, वीरेंद्र गौतम, असलूफ, सरफुद्दीन प्रधान, भाजपा मंडल महामंत्री सुधीर कुमार आर्य, हरकेश शर्मा और पंचायत समिति सदस्य शौकत अली खान सहित रोडवेज के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।