संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला पुलिस ने अमरपुर स्थित ढाबा संचालक पर हुए जानलेवा हमले के तीसरे आरोपी रोहित उर्फ टोटू को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल की गई रॉड भी बरामद हुई। आरोपी को एसआई महेंद्र सिंह ने नयागांव रेलवे पुल के पास से पकड़ा। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि 27 जनवरी 2025 को अमरपुर निवासी ढाबा संचालक विनीत कुमार पर कुछ युवकों ने लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया था, जिससे उनके दोनों पैर टूट गए थे। आरोपियों में गौरव, रोहित उर्फ टोटू, अरुण सहित अन्य लोग शामिल थे। पुलिस ने पहले ही गौरव और अरुण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।