संबाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सावन के तीसरे सोमवार को शहर के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना करेंगे। पांडवकालीन पंचवटी मंदिर, कमेटी चौक स्थित जंगेश्वर मंदिर और सोहना रोड स्थित टंकेश्वर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा। भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। पंचवटी मंदिर के श्रीमज्जगद्गुरु अनुभवानन्द द्वाराचार्य पंचवटी पीठाधीश्वर ऋषिकुमार दास देवाचार्य ने बताया सावन में श्रद्धालु यदि भगवान शिव को सादे जल से भी अभिषेक करते हैं तो भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि सावन में भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है।