फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: तेजी से पैर पसार रहा डेंगू-मलेरिया, अब तक 15 मरीजों की हुई पुष्टि

Tue, 29 Aug 2023 11:22 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। जिला में डेंगू व मलेरिया के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। बढते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जिले में डेंगू के 12 व मलेरिया के तीन मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसके चलते विभाग में टीमें गठित कर सैंपलिंग की प्रक्रिया तेज कर दी है। विभाग की टीमें संभावित क्षेत्रों में घर-घर जाकर सैंपलिंग ले रही है। इसके अलावा अस्पताल में डेंगू व मलेरिया का 10 बेड का वार्ड अलग से तैयार किया गया है। विभाग द्वारा डेंगू मच्छर के लार्वा की पहचान के लिए भी विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभी तक विभाग द्वारा करीब सात हजार स्थानों पर लार्वा की पहचान की है। जिन स्थानों पर लार्वा मिला, विभा द्वारा उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
मौसम में लगातार बदलाव के चलते 15 दिन में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। जिला नागरिक अस्पताल के साथ निजी अस्पताल भी बुखार के मरीजों के भरे पड़े हैं। मरीजों को जुकाम, खांसी, तेज सरदर्द के साथ बुखार की शिकायत हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पलवल अस्पताल में 300 से 400 मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। निजी अस्पतालों व क्लीनिकों पर मरीजों की संख्या का अंदाजा लगाना ही मुश्किल हो रहा है। बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित मरीजों के डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के टेस्ट कर रही हैं। जिला नागरिक अस्पताल में आने वाले बुखार से पीड़ित मरीजों में भी मलेरिया व डेंगू के लक्षण मिलने पर खून की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इन स्थानों पर हुई मरीजों की पुष्टि
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हथीन में तैनात एक सीआरपीएफ व एक आरएएफ के जवान को डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा नीमतला मोहल्ला में 20 वर्षीय युवती, रसूलपुर रोड निवासी 10 साल के बच्चे, न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय युवक, नया गांव निवासी 17 वर्षीय युवक, आर्य नगर में 14 वर्षीय बच्चे, पैंठ मोहल्ला की 57 वर्षीय महिला, न्यू कालोनी के 25 वर्षीय युवक, अकबरपुर डकोरा में 45 वर्षीय महिला, हथीन की एक 16 साल की किशोरी में डेंगू की पुष्टि हुई। दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति में भी डेंगू पाया गया था। हथीन के गांव रींडका निवासी 51 वर्षीय महिला में मलेरिया की पुष्टि हुई है। इससे पहले आदर्श कालोनी के पांच वर्षीय बच्चे और हथीन के गांव में 25 वर्षीय युवक में मलेरिया सामने आया था। सभी मरीजों का उपचार घर पर चल रहा है। सभी के हालात अभी सामान्य हैं।

लार्वा की पहचान के लिए चलाया विशेष अभियान
डेंगू व मलेरिया की वजह बनने वाले मच्छरों के लार्वा की पहचान के लिए विभाग अभियान तेज कर दिया है। विभाग द्वारा गठित टीम निरंतर टंकियों, खाली बर्तनों, गमलों, कूलरों, हौदी व नालियों में लार्वा की जांच कर रही हैं। विभाग द्वारा तालाब, नालियों व पानी भरने वाले स्थानों पर दवाई डाली जा रही है। जिले में अभी तक 6,964 स्थानों पर मच्छर का लार्वा मिल चुका है। जिन मकानों में लार्वा मिला है, उसके मालिकों को नोटिस व जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन
डेंगू व मलेरिया के मामलों को लेकर विभाग पूरी तरह से सतर्क है। टीमें गठित कर दी गई है, जो निरंतर सैंपलिंग कर रही है। अभी हालात सामान्य है। कुछ मरीज ठीक भी हो चुके हैं। लोगों से अपील है कि बुखार को हल्के में न लें। तेज बुखार के साथ जोड़ों व मांसपेशियों में दर्द होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें और खून की जांच अवश्य कराएं।
- डॉ. एनके गर्ग, सीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें