नूंह। उजीना और आसपास के गांवों में लंबे समय से जारी बिजली कटौती की समस्या को लेकर पूर्व मंत्री संजय सिंह सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने मौके पर पहुंचकर बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर क्षेत्र में नए ट्रांसफाॅर्मर को तत्काल चालू कराने और नई बिजली केबल बिछाने का कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग की, ताकि लोगों को बार-बार हो रही बिजली कटौती से राहत मिल सके।
पूर्व मंत्री संजय सिंह ने कहा कि उजीना क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से अनियमित बिजली आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं। गर्मी के मौसम में लगातार बिजली कटने से आमजन, किसान, व्यापारी और विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को बिना देरी किए आवश्यक कार्य पूरा करने को कहा है।